img

jaisalmer trip: जैसलमेर को (स्वर्ण नगरी) के नाम से भी जाना जाता है। ये राजस्थान के थार रेगिस्तान में स्थित एक मशहूर पर्यटन स्थल है। इसकी सुनहरी रेत, ऐतिहासिक किलों और रंगीन संस्कृति इसे एक अनोखी पहचान देती है। जैसलमेर का किला UNESCO विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। यहाँ का मुख्य आकर्षण है। आइए जानते हैं जैसलमेर में घूमने के लिए प्रमुख स्थान और यहां जाने का सबसे अच्छा समय कब।

यहां जाने का सबसे अच्छा समय?

जैसलमेर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा वक्त अक्टूबर से मार्च के बीच होता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और पारा दिन के वक्त 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है। तो वहीं रात को ठंड बढ़ जाती है। ये वक्त जैसलमेर के रेगिस्तान में ऊंट की सवारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय त्योहारों का आनंद लेने के लिए बढ़िया है।

घूमने की जगह?

जैसलमेर किला- ये किला 12वीं शताब्दी में बना था और इसे "Sonar Quila" के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ की सुनहरी बालू पत्थर की संरचना इसे दिन के वक्त में चमकदार बनाती है।

साम सैंड ड्यून्स- जैसलमेर की यात्रा का असली मज़ा यहाँ के रेगिस्तानी दुयन्स में ही है। आप ऊंट की सवारी कर सकते हैं और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं।

गडिसर झील- ये झील जैसलमेर के बीचों-बीच स्थित है और यहाँ की शांति और सुंदरता आपको एक अलग अनुभव देगी।

जैसलमेर फोर्ट का रात का दृश्य- रात के वक्त जब किला रोशनी में नहाता है, तो उसका दृश्य देखने लायक होता है।

कुलधरा गांव- ये एक प्राचीन वीरान गाँव है जो अपनी रहस्यमय कहानियों के लिए मशहूर है। यहाँ की यात्रा आपको इतिहास की एक झलक देगी।