img

दारू के सेवन पर शोध कई वर्षों से चल रहा है। इसमें कई तरह के दावे किए गए हैं. मगर, इस शराब को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ी वार्निंग दी है। 

WHO ने चेतावनी दी है कि शराब के सेवन से सात अलग-अलग तरह के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। यह रिपोर्ट WHO ने कुछ दिन पहले एक पत्रिका में प्रकाशित की थी।

शोध के मुताबिक, शराब की कोई निश्चित मात्रा नहीं है जो यह निर्धारित करेगी कि शराब स्वास्थ्य के लिए अच्छी है या नहीं। शराब के सेवन से कम से कम सात प्रकार के कैंसर हो सकते हैं।

इनमें मुंह, गले, लिवर, खाने की नली, ब्रेस्ट के कैंसर शामिल हैं। शराब शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाती है। शराब को कार्सिनोजेन्स में शामिल किया गया है। डब्ल्यूएचओ ने यह भी दावा किया है कि यूरोपीय देशों में शराब के सेवन से कैंसर की दर बढ़ी है।

आपको बता दें कि इथेनॉल, अल्कोहल का एक घटक, जैविक प्रणालियों के माध्यम से कैंसर का सबब बनता है। साथ ही इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शराब कितनी महंगी या कितनी कम पी जाती है, इसका इससे बिल्कुल भी लेना-देना नहीं है।