img

Up kiran,Digital Desk :  बिग बॉस 19 में फैमिली वीक का धमाकेदार एपिसोड्स का सिलसिला अब थम गया है। आज 'वीकेंड का वार' में सलमान खान शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स से मिलेंगे और सबसे बड़ा सवाल, इस हफ्ते घर से कौन बाहर होने वाला है, इसका भी खुलासा करेंगे। इस हफ्ते घर में घरवालों के आने से वाकई माहौल बहुत अच्छा रहा। हर कोई अपने प्यारे चेहरों को देखकर खुश था, और इससे कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्तों में भी सुधार देखने को मिला।

लेकिन, इस प्यारे हफ्ते के बाद, अब कंटेस्टेंट्स के बीच एक अलग ही डर का माहौल है। एक तरफ़ जहाँ घर में खुशी का माहौल था, वहीं दूसरी तरफ़ एलिमिनेशन का डर सता रहा है।

ये हैं डेंजर जोन में कौन होगा बेघर?

सिर्फ शहबाज बदेशा को छोड़कर, घर के बाकी सभी कंटेस्टेंट इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इनमें शामिल हैं:

  1. गौरव खन्ना
  2. तान्या मित्तल
  3. प्रणित मोरे
  4. कुनिका सदानंद
  5. अमाल मलिक
  6. अशनूर कौर
  7. फरहाना भट्ट
  8. मालती चाहर

इनमें से कौन इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर से बेघर होगा, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से वीकेंड का वार का इंतज़ार कर रहे हैं। सबकी नज़रें अब आने वाले एपिसोड पर टिकी हैं।

सलमान खान की वापसी और कंटेस्टेंट्स की क्लास

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सलमान खान अपने 'दबंग टूर' की वजह से शूटिंग से ब्रेक पर थे, लेकिन इस हफ्ते वो एक बार फिर पूरी एनर्जी के साथ नज़र आएंगे। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान सिर्फ एलिमिनेशन की घोषणा ही नहीं करेंगे, बल्कि कंटेस्टेंट्स को उनकी हरकतों के लिए फटकार लगाते हुए भी दिखेंगे।

जानकारी के अनुसार, सलमान खान अमाल मलिक और शहबाज बदेशा की बातों पर बात करेंगे। साथ ही, वे फरहाना भट्ट को लेकर भी कुछ कहेंगे। यह भी सुनने में आया है कि सलमान खान अमाल मलिक की कुछ हरकतों से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और एक खास सेगमेंट में तो उन्हें नज़रअंदाज भी किया।

अब देखना ये होगा कि आज रात 'वीकेंड का वार' में सलमान खान किस पर मेहरबान होंगे और किसका पत्ता कटेगा!