प्रेम में अंधे युवक ने गर्लफ्रेंड को किया शादी के लिए प्रपोज़, मना करने पर किया ये बुरा हाल

img

भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक सिरफिरे युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड की गलती इतनी थी कि उसने शादी से इंकार कर दिया था। ये बात आशिक को नागवार गुजरी तथा उसने अपने प्यार को खुद अपने हाथों से मार डाला।

GF BF

इसके बाद मुजरिम ने खुद भी जहर खा लिया किंतु इलाज के बाद उसकी जान बच गई। वही हत्या की ये सनसनीखेज घटना इटावा के थाना बकेवर इलाके की है। जहां ग्राम मंडौली में रहने वाली 22 वर्षीय रुचि और 25 वर्षीय अमित उर्फ खुशीलाल एमए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी थे। वे दोनों सहपाठी थे। वे दोनों एक ही जाति के थे।

पिछले सात वर्षों से उन दोनों के बीच लव अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। अचानक पिछले बुधवार को अमित उर्फ खुशीलाल को रुचि पर शंका हुई कि वो अपने किसी संबंधी के लड़के से प्यार करने लगी है तथा उसे धोखा दे रही है।

वही यह बात अमित को बुरी लगी तो उसने अपनी महबूबा रुचि को खेत में बुलाया तथा उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। किंतु रुचि ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया तथा विवाह से इंकार कर दिया। ये बात अमित को इतनी नागवार गुजरी कि वो क्रोध में आपा खो बैठा एवं उसने लोहे के शॉकर से रुचि पर हमला कर दिया।

Related News