विश्व का एक ऐसा मुल्क जहां बुर्का पहनने पर लगता है भारी जुर्माना, नाम सुनकर हैरान जाएंगे आप

img

अजब-गजब॥ विश्व के कई राष्ट्रों में बुर्का पहनने या न पहनने को लेकर विवाद की स्थिति बनती रहती है। किसी देश में इसे पहनने पर मनाही (BAN) है तो कहीं बिना बुर्के के बाहर निकलने पर पाबंदी है, परंतु एक देश ऐसा भी है जहां बुर्का पहनने पर जुर्माना के रूप में रकम जमा करानी पड़ती है।muslim woman

ये मुल्क है स्विटजरलैंड, जहां एक जनमत के जरिए बुर्का पहनने पर प्रतिबंध के बारे में लोगों की राय मांगी गई थी। 2013 में हुए इस जनमत संग्रह में 69 प्रतिशत लोगों ने बुर्का लगाये जाने के पक्ष में वोट दिया था। इस जनमत संग्रह के फौरन बाद स्विटजरलैंड में बुर्का पहनने वाली औरतों पर जुर्माना लगाने का कानून बन गया।

इसका उल्लघंन करने वाली औरतों को जुर्माने में दस हजार डॉलर की रकम देनी होती है। नए कानून का विरोध करने के लिए जो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस ने उन पर भी जुर्माना लगा दिया। इन प्रदर्शनकारियों से पुलिस ने 11 हजार डॉलर से अधिक रकम वसूली।

 

Related News