
अमेरिका में आने वाले साल में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। उससे पहले ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। यही कारण है कि अमेरिका में भारत का मुद्दा गूंजने लगा है। कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो पहले से ही दिखा रहे हैं कि वे भारत के करीब हैं। इनमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी भी शामिल हैं।
38 वर्षीय विवेक रामास्वामी ने कहा है कि भारत के साथ हमारी दोस्ती चीन से आर्थिक आजादी का मार्ग प्रशस्त करेगी। आज अमेरिका पूरी तरह से चीन पर निर्भर है। हालाँकि, हमें इससे बाहर निकलना होगा। भारत एशिया का एक ऐसा देश है। जिनसे दोस्ती हमें चीन से मुक्ति दिला सकती है। उन्होंने कहा, इतना ही नहीं अगर हमें अपना नेतृत्व मिलेगा तो हम इसी रास्ते पर चलेंगे।
भारत के उम्मीदवार और भारत से दोस्ती -
अमेरिकी चुनाव पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगा नजर आ रहा है। अकेले रिपब्लिकन पार्टी से ही राष्ट्रपति पद की रेस में तीन उम्मीदवार हैं। विवेक रामास्वामी के अलावा निक्की हेली, हर्ष वर्धन भी रेस में हैं। इन तीनों ने रिपब्लिकन पार्टी की पहली बहस में हिस्सा लिया। साथ ही अपना एजेंडा लोगों के सामने रखा। विवेक रामास्वामी भारत से दोस्ती पर खुलकर कमेंट कर रहे हैं। अन्य प्रत्याशी भी इसी सुर में नजर आ रहे हैं। केवल कुछ मुद्दों पर ही निक्की हेली या अन्य उम्मीदवारों ने भारत की आलोचना की।
--Advertisement--