img

भारत इस वक्त अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व का सबसे प्रमुख देश है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे तेजी से बढ़ रही है। अब दुनिया के अग्रणी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2075 तक अमेरिका से आगे निकल जाएगी। इस प्रकार यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। और चीन नंबर एक होगा. जनसंख्या के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। 1.4 अरब की आबादी के साथ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन गया है।

हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर दुनिया का नजरिया तेजी से बदला है। इसका कारण हमारी तेजी से बढ़ती मध्यम वर्ग की आबादी और उसके साथ बढ़ती मांग और खपत है।

आज भारत की कुल आबादी का 31 % हिस्सा मध्यम वर्ग का है। 2031 तक इसके 38 % तक जाने का अनुमान है। वहीं, 2047 तक मध्यम वर्ग की आबादी भारतीय आबादी का 60 फीसदी तक पहुंच जाएगी. जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा तो देश में मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या 1 अरब से अधिक हो जाएगी।

चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

सैक्स ने चीन, भारत, अमेरिका, यूरोप और जापान के लिए जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है। यह ग्राफ दिखाता है कि 1980 से 2010 तक भारत की जीडीपी अन्य देशों की तुलना में बहुत कम थी।

वहीं, 2020 से 2075 के बीच भारत की जीडीपी निरंतर और ऊंची दर से बढ़ने की उम्मीद है। गोल्डमैन सैक्स के अनुमान के मुताबिक, 2075 तक भारत की जीडीपी 52.5 ट्रिलियन डॉलर होगी। अर्थव्यवस्था के मामले में चीन नंबर एक पर रहेगा औऱ भारत दो पर।
 

--Advertisement--