img

उत्तराखंड के चमोली में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट से जुड़े सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रांसफार्मर फट जाने की वजह से करंट फैल गया और कई लोग झुलस गए। अब तक यहां 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि कई लोग घायल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से यहां पर करंट लगे झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट चमोली बाजार के पास था। ट्रांसफार्मर फटने की वजह से साइट पर करंट फैल गया, जिसमें कई लोगों की मौत हुई। हादसे के वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे। घायलों को अब देहरादून शिफ्ट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की जांच के आदेश दिए। वे खुद चमोली जा सकते हैं, लेकिन जितना बड़ा हादसा है, वास्तव में विचलित करने वाला है। चमोली के एसपी प्रमेंद्र डोबाल के मुताबिक अलकनंदा नदी के पास ट्रांसफार्मर फट गया था, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। इसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि कई लोग अभी घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

--Advertisement--