img

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो सोमवार को एयर इंडिया का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो 500 विमानों के ऑर्डर को मंजूरी दे सकती है।

इन ऑर्डर्स की कुल वैल्यू 500 अरब डॉलर यानी 41 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा है, लेकिन मूल रकम इससे काफी कम हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इतने बड़े ऑर्डर पर कंपनियों को भारी छूट भी मिलती है। इंडिगो ने ए320 नियो फैमिली एयरक्राफ्ट के लिए ऑर्डर दिया है। A320neo परिवार में A320neo, A321neo और A321XLR विमान शामिल हैं।

700 से अधिक विमान लक्ष्य

मार्च में एयर इंडिया से 470 विमानों का ऑर्डर देने के बाद विमानन इतिहास में इंडिगो का यह सबसे बड़ा ऑर्डर होगा। इंडिगो के पास 2030 तक एकल ए320 परिवार के 477 विमानों की डिलीवरी है। यह निर्णय अगले एक दशक तक एयरलाइनों को नए विमानों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इंडिगो की वर्तमान में भारत के घरेलू बाजार में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

इंडिगो की 2030 तक 100 विमान रिटायर करने की योजना है। ऐसे में एयरलाइंस डिलीवरी स्लॉट सुनिश्चित करना चाहती हैं, ताकि फ्लीट में विमानों की संख्या स्थिर रहे। कंपनी को आने वाले दशक में 700 से अधिक विमानों के अपने बेड़े को बनाए रखने के लिए नए विमानों की जरूरत है।
 

--Advertisement--