Akhilesh Yadav ने सीएम योगी पर साधा निशाना, कहा- बाबा मुख्यमंत्री रामराज की बात करते हैं

img

उत्तर प्रदेश॥ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh yadav) ने राज्य में आपराधिक वारदातों को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम के रामराज की बात करने के बीच आपराधिक घटनाएं ऐसे खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं।

Akhilesh Yadav samajdwadi party
Akhilesh Yadav samajdwadi party

सपा चीफ (akhilesh yadav) ने गुरुवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में आये दिन घटित होते अपराध, BJP के खोखले दावों की पोल खोल रहे हैं। डर और दहशत के इस माहौल में भी बाबा मुख्यमंत्री रामराज की बात करते हैं। अपराध को बढ़ावा देकर BJP भी किसी सहयोगी की तरह कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने BJP का पर्दाफाश हो चुका है।

अखिलेश यादव (akhilesh yadav) इससे पहले गाजियाबाद के मुरादनगर हादसे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुरादनगर श्मशान हादसे ने साबित कर दिया है कि श्मशान पर राजनीति करने वाली BJP का भ्रष्टाचार किसी भी जगह को नहीं छोड़ता है। उप्र की जनता में BJP सरकार के समय में हो रही इस तरह की निम्न श्रेणी की मुनाफाखोरी से बेहद गुस्सा है। श्मशान हादसे ने BJP सरकार को शर्मसार कर दिया है।

वहीं बदायूं प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद हैवानियत और दरिंदगी का जो वीभत्स रूप पोस्टमार्टम में सामने आया है वो दिल दहलाने वाला है। BJP सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश न करे और मृतका व उसके परिवार को पूर्ण न्याय मिले। BJP सरकार का कुशासन अपराधियों की ढाल न बने।

सुप्रीम कोर्ट ने Kisan Andolan पर जताई चिंता, मुख्य जज ने कही ये बड़ी बात
Related News