यूपी में सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव ने एक और पार्टी से किया गठबंधन, BJP को होगा नुकसान

img

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने एवं प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए अखिलेश यादव ने एक और पार्टी के साथ गठबंधन करने का फैसला लिया है।

Akhilesh yadav

जानकारी के मुताबिक जाटलैंड में रालोद संग बंटवारे वाला फॉर्मूला तय करने के उपरांत अब केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल व बहन पल्लवी पटेल गुट वाले अपना दल के साथ भी गठबंधन की गांठ तय कर दी है। अपना दल कृष्णा पटेल गुट ने इसकी घोषणा भी कर दी है।

तो वहीं अपना दल कृष्णा गुट की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सीटों शेयरिंग संग गठबंधन पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही इस मामले में प्रेस वार्ता कर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि निरंतर तीन इलेक्शन में हार का सामना कर चुके अखिलेश यादव इस बार कोई को कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही कारण है कि इस बार वे पूर्वांचल से लेकर वेस्ट उत्तर प्रदेश तक जातीय समीकरण साधने में जुटे हैं। वे गैर यादव पिछड़ा वोट बैंक साधने के लिए छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं।

Related News