डेस्क। जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की डेटिंग के खबरें सामने आई हैं। तभी से हर कोई इनके रिलेशनशिप के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहता है और जब फैमिलीवालों ने भी इनके रिश्तें पर मुहर लगा दी है तबसे फैंस बस वेडिंग डेट का ही इंतजार कर रहे हैं।

इसी बीच आलिया के दुल्हन लुक वाली एक फोटो Social Media पर वायरल हो रही है। जिसे देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। लेकिन हम बता दें कि आलिया असल जिंदगी में नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक के लिए दुल्हन बनीं हैं। आलिया की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

हाथों में कलीरे और सर पर घूंघट।।।इस फोटो में लाल रंग का शादी का जोड़ा पहने हुए आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाथों में कलीरे भी बांधी हैं और सर पर बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में घूंघट लिया हुआ है। इससे पहले भी शूटिंग के कुछ और Videos सेट से लीक हुए थे। जिनमें आलिया डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। घाघरा-चोली पहने हुए खुले बालों में वो काफी खूबसूरत लग रही थीं।
Social Media पर वायरल हुए इन Videos में आलिया कभी पतंग के साथ दिखाई दे रही हैं तो कभी टीम के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस डांस सीक्वेंस की शूटिंग ग्वालियर में हुई है।
_1827260784_100x75.jpg)
_357831518_100x75.jpg)
_1367846965_100x75.jpg)
_700307084_100x75.jpg)
_355090568_100x75.png)