Up kiran,Digital Desk :आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें राहा अपने मम्मा आलिया भट्ट को सेट पर रिकॉर्ड करती दिख रही हैं।
राहा बनी मम्मा की कैमरा वुमन
वीडियो में आलिया भट्ट शूट पर मौजूद हैं और राहा अपनी छोटी-सी आवाज में कहती हैं, “फाइन मम्मा, जूम इन… जूम आउट।” अपनी बेटी को कैमरा संभालते देख आलिया भी मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं। राहा की यह मासूमियत और क्यूटनेस वीडियो में पूरी तरह कैद हो गई है।
फैंस का प्यार और रिएक्शन
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस राहा की क्यूटनेस और आलिया का प्यारा रिएक्शन देखकर खूब कमेंट कर रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे, जिसमें विक्की कौशल भी हैं। वहीं, रणबीर कपूर ‘रामायण’ में नजर आएंगे और आलिया की ‘अल्फा’ भी जल्द रिलीज होने वाली है।




