13 अक्टूबर को अंतरिक्ष में दिखेगा अद्भुत नजारा, चूके तो 15 साल तक करना पड़ेगा इंतजार!

img

नयी दिल्ली। 13 अक्टबूर को अंतरिक्ष में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। चूके तो अगली बार देखने के लिए 2035 तक आपको इंतजार करना पड़ेगा। नासा के मुताबिक, 13 अक्टूबर को मंगल ग्रह कुछ समय के लिए पृथ्वी के बेहद करीब होगा। जिसकी वजह से मंगल बड़ा दिखाई देगा।  2035 तक इस तरह की घटना दोबारा नहीं होगी। यह तभी होगा जब मंगल सूर्य के विपरीत होगा और पृथ्वी सीधे मंगल और सूर्य के बीच स्थित होगी।

मंगल और पृथ्वी की परिक्रमा एक साथ होने की वजह से मंगल सूर्यास्त के समय आसमान में लोगों को दिखेगा। उस समय ग्रह सबसे चमकदार और दूरबीनों में अपने सबसे ज्यादा स्पष्ट आकार में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगल ग्रह 6 अक्टूबर को वास्तव में पृथ्वी के सबसे करीब था, जो ग्रहों की कक्षाओं के आकार और झुकाव के कारण सिर्फ 62 मिलियन किलोमीटर (39 मिलियन मील) की दूरी पर था। मंगल ग्रह चंद्रमा से 160 गुना अधिक दूर है और 2035 तक यह फिर से नहीं देखा जा सकेगा।

Amazing view will be seen in space

इस शानदार दृश्य को देखने के लिए, आपको यह आशा करनी होगी कि शाम को आसमान साफ ​​रहे। अगर आसमान साफ रहता है तो मंगल ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देगा। मंगल ग्रह अपने उज्ज्वल, नारंगी रंग में चमकता हुआ दिखाई देगा।

मंगल ग्रह आधी रात तक दक्षिण दिशा में चला जाएगा। यदि आपके पास उच्च गुणवत्ता वाला टेलीस्कोप है, तो आप ग्रह की सतह की एक झलक पा सकेंगे। जो ग्रह नग्न आंखों से तारे की तरह दिखता है वह चंद्रमा के समान स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

Related News