हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद, 2 जख्मी

img

कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो अन्य घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार मंगलवार देर रात तंगधार सेक्टर में हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में रोशन पोस्ट आ गई। हिमस्खलन की चपेट में सेना के तीन जवान फंस कर रह गए। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद बचाव राहत अभियान चलाया गया।

अभियान के इस दौरान बुधवार को हिमस्खलन में फंसे तीन जवानों की तलाश कर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनमें से एक को डॉक्टर द्वारामृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान राइफलमैन निखिल शर्मा और घायलों की पहचान 7आरआर के रमेश चंद और गुरविंद्र सिंह के रूप में की गई है। वहीं इससे पहले ही कुपवाड़ा में जिला प्रशासन ने क्षेत्र में हाल में हुई बर्फबारी के मद्देनजर हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

Related News