दुर्घटना को दावत दे रहा खुला मेन होल

img

महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा से मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़को में गड्ढा बना हुआ है। नगर पंचायत पनियरा मे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने मेन होल बना हुआ है। जिससे आने जाने वाले राहगीरों के लिए जोखिम भरा है।

नगर पंचायत पनियरा से मुख्यालय को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता जिस पर भारी संख्या में लोगों का आना – जाना लगा रहता है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी असावधानी जानलेवा बन सकती है।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री व स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अभी तक उस गड्ढे पर शासन प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। धीरे-धीरे गड्ढे का आकार बढ़ता जा रहा है। अगर समय रहते शासन-प्रशासन ध्यान नही देता है तो बहुत बड़ी दुर्घटना घट सकती है। -अमित श्रीवास्तव

Related News