भारतीय जवानों को एक बार फिर से सलाम करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी हिमस्खलन के बाद बहुत कम समय में उन्होंने लगभग 23 पर्यटकों की जान बचाई है। इन पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।
खबर के मुताबिक, यहां सिक्किम में हाईवे पर हिमस्खलन में 70 से 80 पर्यटक फंस गए। घटना मंगलवार दोपहर 12.30 बजे नौताला रोड पर हुई। घटना की जानकारी मिलते ही जवान और आपात विभाग के अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए।
बहादुर सैनिकों ने फंसे हुए नागरिकों को निकालने के लिए निरंतर कोशिशें की। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. अब तक 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
सिक्किम में भारी हिमस्खलन के चलते मृत्यु और घायल होने की खबर बहुत दुखद है। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि मृतकों में तीन नेपाली नागरिक थे और दो यूपी तथा बंगाल के रहने वाले थे।
_2140722144_100x75.jpg)
_1778375906_100x75.png)
_1525908501_100x75.png)
_813586283_100x75.png)
_1938617968_100x75.png)