img

पूर्वी सिक्किम में त्सोमगो झील के नजदीक हिमस्खलन की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसमें 150 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि 6 लोगों की मृत्यु हो गई है. राहत और बचाव कार्य जारी है। यह हिमस्खलन मील 17 पर हुआ। यह एक मशहूर पर्यटन स्थल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां अचानक हिमस्खलन हुआ। इसके बाद 150 से ज्यादा लोग बर्फ में फंसे हुए हैं. तूफान में फंसे लोगों को निकालने का कार्य जारी है. बताया जा रहा है कि हिमस्खलन की चपेट में आने से 20 लोगों के घायल होने की खबर है।

मृतकों में 4 पुरुष, 1 महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन के बाद घायलों को पास के आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर 12.20 बजे हुआ।

सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अफसर और वाहन चालक बचाव अभियान चला रहे हैं। 'पर्यटकों को केवल 13 मील तक ही जाने की अनुमति है। मगर पर्यटक जबरदस्ती 15 मील की ओर अपना रास्ता बना रहे हैं। अफसरों ने बताया कि हादसा पन्द्रहवें मील पर हुआ।

--Advertisement--