और जब महज 12 वोट से हार गया ये विधायक, फिर जो हुआ वह….

img

पटना। बिहार के नालंदा जिले की हिलसा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में आरजेडी विधायक शक्ति सिंह यादव12 वोट से हार गए। उन्हें जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण ने मात दी।

RJD MLA lost Shakti Singh Yadav by 13 votes

महज 12 वोट से हारने के बाद आरजेडी विधायक ने प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।  इस दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण को 61848 वोट मिले, तो वहीं आरजेडी के शक्ति सिंह यादव को 61863 वोट हासिल हुए।

महज 12 वोट से हार की खबर सुनते ही आरजेडी प्रत्याशी शक्ति सिंह यादव के समर्थकों में आक्रोश फैल गया। मतगणना केंद्र के बाहर ही हंगामा शुरू हो गया। नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर निकल आए।

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। 12 वोट से हारे आरजेडी विधायक ने नीतीश कुमार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षकों ने जानबूझकर हराया है। उधर प्रशासन ने जेडीयू प्रत्याशी कृष्णमुरारी शरण को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया।

Related News