img

रिश्ता कोई भी हो, उसमें उतार-चढ़ाव आते ही रहते हैं। तो वहीं पति-पत्नी का रिश्ता बहुत अनमोल होता है। अक्सर दोनों के बीच झगड़ा विवाद होता रहता है, फिर बाद में दोनों में सुलह भी हो जाती है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि पति-पत्नी के रिश्ते में लड़ाई के बाद क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

कई बार झगड़े इतने चरम पर पहुंच जाते हैं कि पति-पत्नी अलग होने का फैसला कर लेते हैं। मगर ऐसा नहीं करना चाहिए।  सबसे बड़ी गलती यह है कि लड़ाई के बाद वे एक-दूसरे से बात नहीं करते, जो कि बहुत गलत है।

झगड़े के बाद दोनों को एक-दूसरे से बात करनी चाहिए, चाहे गलती किसी की भी हो, एक-दूसरे से माफी मांगनी चाहिए। जब कोई लड़ाई हो तो उसके बारे में सोशल मीडिया पर लिखने की गलती न करें।

तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण गलती यह होती है कि जब पति-पत्नी झगड़े के बाद विषय छोड़ देते हैं। लेकिन वे इसे सुलझाने की कोशिश नहीं करते।

जिस मुद्दे पर लड़ाई हुई है, उसका समाधान करना बहुत जरूरी है। समस्या के समाधान के बाद ही कोई रिश्ता आगे बढ़ सकता है।

 

--Advertisement--