img

फलों का राजा कहे जाने वाला आम हर एक को पसंद होता है, चाहे वे बूढ़े हों या जवान। मगर, फलों की रानी किसे कहा जात है। पीले पीले आम में मौजूद पोषक तत्वों के कारण इसे फलों का राजा कहा जाता है।

आम को आहार में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। आम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मैंगोस्टीन के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे, मगर इसे ही फल की रानी कहा जाता है। दरअसल, इसके थोड़े खट्टे और मीठे स्वाद के चलते कई लोग इसे फलों की रानी भी कहते हैं। मैंगोस्टीन में कई पोषक तत्व और खनिज होते हैं, जो कई बीमारियों को रोकने में कारगार होते हैं।

आपको बता दें कि मैंगोस्टीन को थाईलैंड का नेशनल फ्रूट माना जाता है। इसका कलर बैगनी होता है। भारत में अलग-अलग भाषा में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे हिंदी में इसे “मैंगोस्टीन” कहते हैं, बंगाल में इसे “काओ” बुलाते हैं, गुजरात में इसे “कोकम” बोला जाता है। इस का सेवन ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। इसके और भी बहुत से फायदें हैं। 

--Advertisement--