आर्मी का बड़ा एक्शन- कमांडरों सहित 223 आतंकी ढेर, मारे गए 130 से ज्यादा आम नागरिक

img

काबुल॥ अफगानिस्तान के इंटीरियर अफेयर्स मंत्रालय ने रविवार को एक सूची जारी ऐलान किया है कि हेलमंद तथा कांधार में एक महीने पहले शुरू किए गए मिशन में तकरीबन 71 से ज्यादा तालिबानी कमांडर मारे गए हैं। तालिबान के हमलों के जवाब में अफगानी सुरक्षाबलों ने ये अभियान शुरू किया था।

Air strike on terrorists

मंत्रालय के अनुसार बीस कमांडर हेलमंद के भिन्न-भिन्न जगहों के थे और 50/100 सदस्यों तक के संगठनों का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं, कांधार में तकरीबन चालिस तालिबानी कमांडर मारे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हेलमंद में मारे गए 10 कमांडर उरुजगा, कांधार और गजनी से आए थे। पत्रकारों के सामने लिस्ट रिलीज करते हुए मंत्रालय ने बताया कि कम से कम 152 पाकिस्तानी लड़ाके हेलमंद प्रांत में मारे गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 66 से ज्यादा लाशों को डुरंड लाइन के जरिए ट्रांसफर कर दिया गया है जबकि 34 से ज्यादा लाशों को फराह, 54 को हेलमंद, 13 को जाबुल और 13 को उरुजगान प्रांत पहुंचाया गया है।

इतने लोग मारे गए

इस दौरान 30 तालिबानी कमांडर हेलमंद में घायल हुए हैं। इस ऑपरेशन का नेतृत्व चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मोहम्मद यासिन जिया कर रहे थे। अभी भी अभियान जारी है कि लेकिन मंत्रालय ने दावा किया है कि तालिबान को मात दे दी गई है। प्रवक्ता ने यह भी बताया है कि तालिबान के हमलों में बीते कई सप्ताहों में कम से कम 130 से ज्यादा आम लोग मारे गए हैं और 289 जख्मी हुए हैं। वहीं, तालिबान ने मंत्रालय के बयान का खंडन किया है।

Related News