img

जिले गाजियाबाद के मुरादनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है. अग्रसेन विहार में एक घर के बाथरूम में होली खेलने के बाद मियां-बीवी की मृत्यु हो गई है। उनके बच्चों ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दीपक (40) और शिल्पी (36) दोनों रंग में नहाकर होली खेलकर नीचे नहाने गए थे। दोनों ने एक ही वक्त पर एक ही बाथरूम में नहाया था। यह घर की दूसरी मंजिल के बाथरूम में था। इस बार उन्होंने गर्म पानी के लिए गीजर चालू किया। यह एक गैस गीजर था। इसमें उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि गैस लीक हो रही है और बेहोश होकर गिर पड़े।

काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं आने पर लड़के ऊपर गए और बाथरूम का दरवाजा खोला तो दोनों निर्वस्त्र पड़े थे। बच्चों ने बाहर आकर पड़ोसियों को सूचना दी। दोनों को गाजियाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। मगर, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--