इस राज्य में सुरक्षित नहीं BJP के नेता और कार्यकर्ता, एक और कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश

img

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे 2021 का विधानसभा चुनाव करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक हत्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी के एक और कार्यकर्ता की हत्या की कोशिश की गई है। उसकी पहचान कृष्णेंदु विश्वास के तौर पर हुई है। वह हावड़ा जिले के डोमजूर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोप है कि स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने षष्ठी यानी बुधवार रात उन्हें बर्बर तरीके से मारा पीटा है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

BJP

भाजपा की ओर से बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के कारण तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें मौत के घाट उतारने की‌ कोशिश की है। आरोप है कि पुलिस निष्क्रिय बनी है और अलोकतांत्रिक तरीके से भीजपी कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा है। भाजपा ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या लगातार हो रही है। पार्टी का दावा है कि अब तक 140 से अधिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। एक दिन पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सिलीगुड़ी आए थे जहां संबोधन करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर राज्य में हिंसा के जरिए कुर्सी बचाए रखने का आरोप लगाया है और बंगाल में बदलाव का आह्वान भी किया है।

Related News