img

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और मिशन लांच किया है। अब इसरो सूर्य पर जाने की तैयारी कर रहा है. इसरो 2 सितंबर को सूर्य मिशन लांच करेगा. इसरो की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी दी गई है और आदित्य-एल1 की लांचिंग 2 सितंबर 2023 को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से होगी. दरअसल, सूर्य का अध्ययन करने वाला यह पहला भारतीय मिशन होगा।

आदित्य-एल 1 मिशन सूर्य के तापमान, पृथ्वी पर सौर विकिरण के असर, विशेषकर ओजोन परत, अंतरिक्ष मौसम की गतिशीलता का अध्ययन करेगा। इसे बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय से लांच किया जाएगा। इसरो 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से सूर्य का अध्ययन करने वाली भारत की पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला आदित्य-एल1 लांच करेगा।

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह तक पहुंचने में 42 दिन लगे। इसलिए आदित्य-एल1 को सूर्य के चारों ओर पहुंचने में लगभग 4 महीने लगेंगे। श्रीहरिकोटा से लांचिंग के लगभग 4 महीने बाद आदित्य-एल1 धरती से 15 करोड़ किलोमीटर दूर लैंग्रेस पॉइंट यानी एल-1 की खास जगह पर पहुंचेगा। मिशन पृथ्वी पर जलवायु और सौर गतिविधि के प्रभावों का अध्ययन करेगा।
 

--Advertisement--