img

Bannu protest: पाकिस्तान के बन्नू क्षेत्र में भोली भाली आवाम पर गोली चलाने का आदेश सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने दिया था। पाकिस्तानी फौज में पड़ी फूट के कारण असीम मुनीर और उनके कमांडर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया है, जिससे उनकी पोल खुल गई है। सेना द्वारा की गई सीधी गोलीबारी में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। बीते हफ्ते बन्नू में दहशतगर्दों द्वारा सेना की छावनी पर आत्मघाती हमला किया गया था, जिसमें पाकिस्तान सेना के आठ जवान मारे गए थे और कई घायल हुए थे। इस दौरान हुई फायरिंग में कई स्थानीय लोग भी घायल हुए थे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अमन मार्च निकाला था।

अमन मार्च में निहत्थे स्थानीय पश्तो निवासी शामिल थे, जिन पर पाकिस्तानी फौज ने सामने से गोलियां चलाईं, जिससे बीस से अधिक लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी फौज ने दावा किया था कि उन्होंने कुछ गोलियां हवा में चलाई थीं और कुछ स्थानीय लोगों को लग गईं। मगर अब इस घटना के बाद पाकिस्तानी फौज में फूट पड़ गई है और जनरल असीम मुनीर का ऑडियो लीक हो गया है, जिससे खौफनाक सच्चाई सामने आई है। ऑडियो में जनरल असीम मुनीर अपने बन्नू स्थित स्थानीय कमांडर से बातचीत कर रहे हैं।

बन्नू का कमांडर हालात की जानकारी देते हुए कहता है कि आवाम सड़कों पर निकल आई है और हमें आदेश दें कि कैसे इन्हें कंट्रोल करें। जवाब में जनरल असीम मुनीर कहते हैं कि जो लोग विरोध प्रदर्शन के लिए निकले हैं, उन्हें खत्म कर दो, सीधे गोलियां चलाओ। इसके बाद सेना ने प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलाईं, जिससे 20 से ज्यादा लोग मारे गए। मामले के तूल पकड़ने के बाद पाकिस्तानी सेना में दो गुट बन गए और एक गुट ने बातचीत का यह ऑडियो लीक कर दिया। पाकिस्तान फौज के बन्नू स्थित अफसरों का कहना था कि उन्होंने वही किया जो उन्हें आदेश मिला।

 

--Advertisement--