रोजाना खाते हैं आलू तो हो जाएं सावधान, हो सकती है आपको ये बड़ी बीमारी

img

हेल्थ डेस्क। आलू एक ऐसी सब्जी है जो साल के 12 महीने हर घर में खाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना आलू की सब्जी आपके सेहत खराब कर सकती है। दरअसस एक रिसर्च में पता चला है कि  एक सप्ताह में 4 से 5 बार आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और यह करीब 11 प्रतिशत तक रहता है। ब्लड प्रेशर के चलते हार्ट अटैक का भी खतरा 11 फीसदी बढ़ जाता है।

potato

आलू खाने से महिलाओं की हेल्थ को काफी नुकसान हो सकता है। सप्ताह में 2 से 3 बार आलू खाने से महिलाओं को खून से संबंधित बीमारियों का खतरा हो सकता है। वहीं फ्रेंच फ्राई खाने से सेहत खराब होने का खतरा 17 प्रतिशत अधिक बढ़ सकता है। बच्चों में चिप्स काफी लोकप्रिय है लेकिन चिप्स खाने से भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।

आलू में मौजूद हाई ग्लिसेमिक इंडेक्स के चलते ऐसा होता है। हाई ग्लिसेमिक इंडेक्स बहुत ही तेजी से शरीर में एनर्जी छोड़ती है जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है और डायबेटिस और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है।

रिसर्च के अनुसार आलू खाने से काफी तेजी से वजन बढ़ता है जो आपके शारीरिक ढांचे को बदल सकता है। इसके अलावा महिलाओं में ज्यादा आलू खाने से प्रेग्नेंसी के समय डायबिटीज होने का खतरा भी बना रहता है।

Related News