दोस्तों से परेशान होने पर महिला ने लगा दिया घोड़े का इंजेक्शन, अब मिली ऐसी सजा

img

एक महिला डॉक्टर ने अपने दोस्तों से परेशान होकर कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसके दोस्तों की जान खतरे ने पड़ गयी। दरअसल महिला और उनके दोस्तों ने एक दिन नशा करने का प्लान बनाया। इस दौरान ये नशे की ये पार्टी ऐसे स्तर पर पहुंच गई जिसका अंदाजा उनमें से किसी को भी नहीं था। पार्टी के ही दौरान महिला डॉक्टर अपने दोस्तों से इस हद तक परेशान हो गयी कि उसने उन सबको घोड़े वाला इंजेक्शन लगा दिया।

injection

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला डॉक्टर का नाम कैथरीन मैक्गुइगैन है और यह एक पशुचिकित्सक है। कैथरीन मैक्गुइगैन मुर्रे वेट्रिनेरी सर्विसेज में जॉबकरती हैं। हालांकि इस हादसे के बाद उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि एक दिन महिला और उसके दोस्तों की पार्टी करने का प्लान बनाया। इस दौरान महिला अपने अस्पताल से केटामाइन नाम के इंजेक्शन की एक शीशी भी अपने साथ रख ली जिसकी भनक किसी को भी नहीं हुई।

केटामाइन एक प्रकार का ट्रैंक्युलाइजर होता है जो जरूरत पड़ने पर घोड़ों और अन्य बड़े जानवरों को लगाया जाता है ताकि उन्हें शांत किया जा सके। ये इंजेक्शन इंसानों पर भी वहीं काम करता है। महिला ने पार्टी के दौरान यही ट्रैंक्युलाइजर इंजेक्शन अपने दोस्तों को लगा दिया। इसके बाद उसके दोस्त एकदम सुन्न पड़ गए। जब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ तो महिला को नौकरी से निकल दिया गया और उस पर दो लाख से अधिक का जुर्माना लगा दिया गया है। इसके साथ ही महिला के डॉक्टरी का लाइसेंस भी जब्त कर लिया गया है।

Related News