गांधी जयंती पर भूटान के विदेश मंत्री तन्डी डोरजी ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

img
थिम्पु, 02 अक्टूबर यूपी किरण। भूटान के विदेश मंत्री तन्डी डोरजी ने शुक्रवार को गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
   
तन्डी डोरज़ी ने ट्वीट कर कहा कि आज से 151 साल पहले महान स्वतंत्रता सेनानी इस ग्रह पर चले थे और अपने अहिंसा के महान पाठ से अनगिनत आत्माओं को छुआ था। आज इस पवित्र दिन पर मैं सभी लोगों को महात्मा गांधी की जयंती पर बधाई देता हूं। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर शहर मे जन्मे महात्मा गांधी या मोहनदास करमचंद गांधी ने अहिंसक विरोध को अपनाया और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों की पंक्ति में सबसे आगे थे।
दुनिया भर में गांधी जी की जन्म तिथि वैश्विक अहिंसा दिवस के रूप में मनाई जाती है। देश और दुनिया में गांधी जी की जयंती पर कई आयोजन होते हैं।

 

Related News