चीन को बर्बाद करने की बड़ी योजना, अमेरिका के साथ मिलकर भारत ने बनाई ये रणनीति

img

अरब सागर में आज से मालाबार युद्धाभ्यास का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस युद्धाभ्यास में हिंदुस्तान, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नेवी हिस्सा ले रही हैं। पहला फेज बंगाल की खाड़ी में 3 से 6 नवंबर तक हुआ था और दूसरा चरण 20 नवंबर तक चलेगा।

INDIA VS CHINA

इस अभ्यास में इंडियन नेवी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य उतरेगी तो अमेरिकी नेवी अपने एयरक्राफ्ट कैरियर निमित्ज के साथ होगी।

  • मिग 29 और अमरीकी एयरक्राफ्ट एफ 18 भी साथ में होंगे।
  • बता दें कि यह युद्धाभ्यास ऐसे समय पर चल रहा है, जब हिंदुस्तान और चीन के बीच सीमा पर तनाव है।
  • गतिरोध को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।
  • अभ्यास में देसी पनडुब्बी खंडेरी और निगरानी प्लेन पी 8 आई भी शामिल होगा।
  • विमानवाहक पोत के अलावा युद्धपोत, पनडुब्बी और एयरक्राफ्ट इस अभ्यास में हिस्सा लेंगी।
  • अभ्यास में हिस्सा लेने वाले चारों देशों ने हिंद प्रशांत सागर में चीन के प्रभाव के विरूद्ध क्वाड नाम से ग्रुप बनाया हुआ है।
  • इस अभ्यास से चीन बौखलाया हुआ है।
  • जानकारों की मानें तो चीन को सबक सिखाने के लिए सभी देश एकजुट हो रहे हैं।
  • मालाबार सीरीज अभ्यास हिंदुस्तान और अमेरिका की नेवी के बीच 1992 से शुरू हुआ है।
  • ये अभ्यास हर साल होता है। पिछली बार जापान में ये अभ्यास हुआ था।
  • ये 24 वां एडिशन है, जिसमें पहली बार ऑस्ट्रेलिया की नेवी हिस्सा ले रही है।

 

Related News