32 साल की उम्र, अविवाहित और इतनी संपत्ति! जानिए कौन हैं बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां 96 करोड़ की भारी-भरकम संपत्ति के साथ जन सुराज के प्रशांत किशोर मैदान में हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पटना कलेक्ट्रेट में पर्चा भरने के बाद नीरज सिन्हा का जो चुनावी हलफनामा सामने आया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। करोड़ों की संपत्ति वाले इस दौर में बीजेपी प्रत्याशी के पास न तो अपना कोई घर है और न ही कोई गाड़ी।
बेदाग छवि: कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं, जहानाबाद से की है ग्रेजुएशन
32 वर्षीय बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने अपने हलफनामे में साफ किया है कि उनके खिलाफ देश के किसी भी थाने या न्यायालय में कोई भी आपराधिक मामला (Criminal Case) लंबित नहीं है। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने:
-
2012: हाई स्कूल गोना से बिहार बोर्ड (BSEB) के जरिए मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की।
-
2024: मगध महाविद्यालय, सकुराबाद (जहानाबाद) से अपनी स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की।
कुल संपत्ति 20 लाख रुपये, बैंक खाते में जमा है एक बड़ा हिस्सा
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नीरज सिन्हा के पास कुल 20 लाख 28 हजार 554 रुपये की संपत्ति है। उनके पास रहने के लिए न तो खुद का कोई मकान है और न ही चलने के लिए कोई निजी वाहन (गाड़ी) है।
-
कुल चल संपत्ति: 12,28,554.74 रुपये
-
बैंक बैलेंस (SBI मीठापुर, पटना): 8,99,704.74 रुपये
-
बैंक बैलेंस (UCO Bank एजी ऑफिस, पटना): 25,000 रुपये
खेती और व्यापार है कमाई का जरिया, तीन साल का इनकम टैक्स रिटर्न आया सामने
हलफनामे के अनुसार नीरज सिन्हा पेशे से एक सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी हैं। उनकी आय का मुख्य जरिया कृषि (खेती) और व्यापार है। उन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों का अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भी सार्वजनिक किया है:
-
वित्तीय वर्ष 2024-25: 4.89 लाख रुपये की आय
-
वित्तीय वर्ष 2025-26: 4.97 लाख रुपये की आय
-
वित्तीय वर्ष 2026-27: 6.71 लाख रुपये की आय
गहनों की बात करें तो उनके पास 1 लाख 32 हजार रुपये मूल्य की एक सोने की चेन, 4 ग्राम की सोने की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी है।
अविवाहित हैं नीरज सिन्हा, 30 जुलाई को बांकीपुर में महामुकाबला
शपथपत्र के अनुसार 32 साल के नीरज कुमार अभी अविवाहित (Single) हैं। उनका स्थायी पता पटना का मीठापुर बी एरिया (पोस्ट ऑफिस के पास) है और उनका नाम बांकीपुर विधानसभा की मतदाता सूची में ही दर्ज है। आपको बता दें कि इस वीआईपी सीट पर आगामी 30 जुलाई को मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। अब देखना होगा कि बांकीपुर की जनता प्रशांत किशोर की राजनीतिक कूटनीति को चुनती है या बीजेपी के इस जमीनी उम्मीदवार पर भरोसा जताती है।