यहां पर भाजपा को लगा तगड़ा झटका, सभी सीटों पर चल रही है पीछे

img

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र के 11:30 बजे तक घोषित परिणाम में महागठबंधन को सभी सीटों पर बड़ी बढ़त मिली है। मात्र एक सीट मटिहानी में एनडीए के जदयू प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह पीछे हो गए हैं। बोगो सिंह को 12506 वोट मिले हैं, माकपा के राजेन्द्र प्रसाद सिंह को 15656, लोजपा के राजकुमार सिंह को 7746 और नोटा को 1052 वोट मिले हैं।

bjp

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अमिता भूषण आगे चल रही है। अमिता भूषण को 11688 वोट मिले हैं, भाजपा के कुंदन कुमार को 8766, रालोसपा के संजू प्रिया को 1872 और नोटा को 136 वोट मिले हैं। चेरिया बरियारपुर विधानसभा से राजद प्रत्याशी राजवंशी महतों आगे चल रहे हैं। राजवंशी महतों को 5417 वोट मिले हैं, जदयू प्रत्याशी मंजू वर्मा को 1958, लोजपा प्रत्याशी राखी देवी को 1510 और नोटा को 86 वोट मिले हैं।

साहेबपुर कमाल से राजद के सदानंद सम्बुद्ध उर्फ ललन यादव काफी वोट से आगे चल रहे हैं। ललन यादव को 21879 वोट मिले हैं, जदयू के शशिकांत कुमार को 11738, लोजपा के सुरेन्द्र विवेक को 5021 और नोटा को 748 वोट मिले हैं। तेघड़ा से लोजपा के ललन कुंवर आगे चल रहे हैं, ललन कुंवर को 4397, भाकपा के रामरतन सिंह को 3876 एवं वीरेन्द्र कुमार को 1098 वोट मिले हैं।

बखरी से भाकपा के सूर्यकांत पासवान आगे चल रहे हैं, उन्हें 11200 वोट मिले हैं। भाजपा के रामशंकर पासवान को 10053 एवं नोटा को 201 वोट मिले हैं। बछवाड़ा में भी महागठबंधन आगे चल रही है। भाकपा के अवधेश कुमार राय को 2129, भाजपा के सुरेन्द्र मेहता को 1408, निर्दलीय शिवप्रकाश उर्फ गरीब दास को 1371 तथा नोटा में 271 वोट मिले हैं।

Related News