लखनऊ/फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भाजपा नेता की बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेरकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर रात टूंडला विधानसभा की है।
यहां थाना नारखी क्षेत्र के नगला बीच निवासी 42 वर्षीय BJP मंडल उपाध्यक्ष डीके गुप्ता पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी परचून दुकान बंद करके निकल रहे थे। खून से लथपथ भाजपा नेता को आनन-फानन अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भाजपा नेता की मौत के बाद परिजन और समर्थकों ने जमकर हॉस्पिटल के बाहर हंगामा किया। आगरा के एम जी रोड पर जाम लगाने का प्रयास हुआ। एसपी सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। भाजपा नेता को गोली लगने के बाद आगरा के रामरघु हॉस्पिटल में रेफर किया गया था।