BJP MLA अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन, CM योगी ने जताया दुख

img

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक (BJP MLA) रहे अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ लाया जा रहा था तभी विधायक अरविन्द गिरि का सीतापुर के सिधौली के पास निधन हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अरविन्द गिरि पांच बार विधायक निर्वाचित हुए थे। वे दो बार भारतीय जनता पार्टी और तीन बार समाजवादी पार्टी से वे विधायक बने थे।

विधायक (BJP MLA) अरविंद गिरि के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त जताया है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

राजनीतिक सफरनामा (BJP MLA)

1993 : अरविन्द छात्र जीवन से राजनीति में आए थे।
1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत की थी।
1995 : रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने।
1996 : 13वीं विधानसभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक चुने गए।
1998-1999 सदस्य, लोक लेखा समिति
2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष चुने गए।
2002 : सपा के टिकट पर 14वीं विधानसभा के दूसरी बार विधायक बने।
2002 : 2003 सदस्य, प्राक्कलन समिति।
2005 : सपा के शासनकाल में उन्होंने अपनी वधु अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया।
2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया।
2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक चुने गए।
2007 : 2009 सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल।
2008 : सदस्य, प्रतिनिहित विधायन समिति।
2007 : 2009 सदस्य, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की
जांच सम्बन्धी समिति।
मार्च, 2022: 18वीं विधानसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। (BJP MLA)

Alcohol Scam में अब ED ने ली एंट्री, दिल्ली से मुंबई तक 30 से अधिक ठिकानों पर की रेड

Up News:कुर्ता-पजामा गलत सिला तो मामला पहुंचा कोर्ट, टेलर को देनी होगी कपड़े की कीमत और सिलाई का पैसा

Related News