भाजपा अध्यक्ष ने किया बलात्कार! सामूहिक दुष्कर्म में सामने आया नाम, जानें क्या है पूरा मामला

img

मध्य प्रदेश॥ राज्य के शहडोल में एक 19 साल से कथित तौर पर अपहरण और सामूहिक बलात्कार का प्रकरण प्रकाश में आया है। पीड़िता ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित चार लोगों को मुजरिम बताया है।

rape 7

खबर के मुताबिक बीते 18 फरवरी को पीड़िता अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी फैमिली वालों ने जैतपुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बीते रविवार को पीड़िता अपने घर से कुछ दूरी पर बेहोश हालत में मिली। परिजनों ने पुलिस को इस बात की खबर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता को जैतपुर हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

होश में आने पर युवती ने चार लोगों का नाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी को मुख्य आरोपी बताया। साथ ही उसने बताया कि सामूहिक बलात्कार में राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह और मोनू महाराज भी शामिल थे।

पुलिस के अनुसारा चारों की उम्र 35 से 40 वर्ष के मध्य है। पुलिस ने चारों के विरूद्ध सामूहिक बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी मुकेश कुमार वैश्य ने बताया कि पीड़िता 18 फरवरी से घर से लापता थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पीड़िता अपने घर से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिली जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने बताया कि एक लाल रंग की कार में उसका अगवा किया गया और फिर एक फार्म हाउस पर ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related News