यहां मिली भाजपा के एक और कार्यकर्ता की लाश, पार्टी ने इन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

img

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच मंगलवार को बेलगाम बीरभूम जनपद के दुबराजपुर में BJP के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया। कत्ल का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस को घेर कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों पर भी बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी दागे है।

dead body

बताया गया कि एक दिन पहले ही BJP के कार्यकर्ता को घर से उठा लिया गया था और बाद में उसकी हत्या का शव फेंक दिया गया। ये भी दावा किया गया है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

इसके अलावा तारकेश्वर में पूर्व राज्यसभा सांसद और BJP के उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के इलेक्शन एजेंट को मारने-पीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। बताया गया कि इलेक्शन एजेन्ट आसपास के मतदान केंद्रों पर मौजूदा हालात की जानकारी लेने के लिए घूम रहा था, उसी समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया। हमले में इलेक्शन एजेन्ट के सिर में चोट लगी है। इसके बाद तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल को भी घेर कर BJP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है।

 

Related News