img

Up kiran,Digital Desk : मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर जारी विवाद में अब बड़ा मोड़ आया है। फिल्म के नाम को लेकर विरोध और याचिका के बाद मेकर्स ने नाम बदलने का फैसला किया। दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान नेटफ्लिक्स ने बताया कि फिल्म का नया टाइटल तय किया जाएगा और सोशल मीडिया से सभी प्रमोशनल मटीरियल हटा दिए गए हैं।

कोर्ट ने इस कदम को नोट करते हुए याचिका पर आगे आदेश देने की जरूरत नहीं समझी और मामला निपटाया गया। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, श्रद्धा दास, अक्षय ओबरॉय और कीकू शारदा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।