बेटे का जन्मदिन मनाना मां को पड़ा भारी, आई एक कॉल और खिसक गई पैरों तले जमीन

img

साइबर क्राइम की घटनाएं रोजाना बढ़ती जा रही हैं। अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां ऑनलाइन जन्मदिन का केक ऑर्डर करते समय बैंक अकाउंट ही खाली हो गया।

घटना यूपी के कानपुर की है। यहां महिला ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से केक ऑर्डर किया था। फिर उससे केक का ऑर्डर पूरा करने के लिए ओटीपी मांगा गया। ओटीपी मांगने के लिए कॉल आई मगर जैसे ही उसने ओटीपी बताया, अकाउंट से सारे पैसे उड़ गए। दरअसल, संबंधित महिला के खाते से एक लाख रुपए कट गए। जैसे ही महिला को इस मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता का नाम नीतू श्रीवास्तव है। नीतू ने अपने बेटे के जन्मदिन के लिए ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। उन्होंने केक का पेमेंट भी कर दिया था। किंतु थोड़ी समय बाद उनके फोन पर एक ओटीपी आया। तभी एक अज्ञात नंबर से इस ओटीपी के लिए कॉल आई और ओटीपी बताते ही खाते से एक लाख रुपए गायब हो गए।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, महिला नीतू के पास एक कॉल आई और उसने जैसे ही ओटीपी बताया, खाते से रकम गायब हो गई। संबंधित महिला ने कहा कि उसने ऑर्डर कन्फर्म करने के लिए ओटीपी दिया था। ओटीपी बताने के बाद दूसरे व्यक्ति ने तुरंत फोन काट दिया। फिर कुछ देर बाद नीतू के फोन पर एक और मैसेज आया जिसे देखकर वो दंग रह गईं।
 

Related News