img

लखनऊ ।। कोई भी शादी के बंधन में यह सोचकर नहीं बंधता कि उसकी जिंदगी शादी के बाद खराब हो जाएगी। शादी टूटने की सबसे बड़ी वजह व्यक्तित्व का टकरवा होती है। इसीलिए जीवनसाथी चुनने से पहले हर एक चीज को देख लेना चाहिए। दुल्हा-दुल्हन को शादी से पहले एक दूसरे के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए। शायद इन्हीं कमियों की वजह से ये दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया है।

दुल्हन

सांवला दूल्हा देख दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी तोड़ दी। उसने शादी न करने का फैसला लिया जिसके बाद बारातियों में हड़कम्प मच गया। लड़के के पिता और रिश्तेदारों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन जब लड़की नहीं तैयार हुई तो उसके चाचा व अन्य ने भी शादी से इनकार कर दिया। थाने पर पंचायत के बाद बिना शादी के ही बारात बैरंग लौट गई। मामला चिलुआताल के अमवा चौहान टोला की है।

चिलुआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौहान टोला के रहने वाले रवीन्द्र चौहान पुत्र चेतई चौहान की शादी इसी थाना क्षेत्र के अमवा चौहान टोला निवासी राजकुमार की बेटी पुष्पा से तय हुई थी। रविवार को लड़की पक्ष बारात लेकर पुष्पा के घर पहुंचा था। द्वारपूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जयमाल के दौरान दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया। हालांकि उसके बाद खाना खाने को लेकर बाराती और घराती पक्ष में मारपीट पर मादा हो गए। हाथापाई तक शुरू कर दी। सूचना पर चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।

शादी की रश्म की तैयारी होने लगी। इस बीच लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा कि सांवला दूल्हा लड़की को पसंद नहीं आया। लड़का पक्ष को जब यह जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की को मनाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

 

फोटो-फाइल

--Advertisement--