भाई ने किया नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मां पर बेटी को वेश्यावृति में धकेलने का आरोप

img

नई दिल्ली।। दुनिया में सबसे प्यारा रिश्ता मां बेटी का होता है। लेकिन मुंबई के मानखुर्द से इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही बच्ची को वैश्यावृ​ति में धकेल दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया है कि नाबालिग बच्ची की मां ने पिछले साल उसकी शादी एक युवक से करा दी थी। नाबालिग लडकी का पति उसके साथ संबंध बनाने के लिए उसे राज पीटता था। लडकी उसकी पिटाई से तंग आकर अपने घर वापस आ गई। उसके कुछ दिन बाद ही उसकी मां ने उसे बेच दिया था। इतना ही नहीं लडकी के भाई ने भी उसके साथ बलात्कार किया था।

पढ़िए-इलेक्ट्रिशियन ने उठाया घर पर अकेली लड़की का फायदा, कमरे में घुसकर बंद कर दिया दरवाजा और…

लडकी की मां ने जिसे अपनी बेटी बेची थी , उस व्यक्ति ने लडकी को 60 साल के बुजुर्ग के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में सूचना मिली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी मां, ओरोपी पति और आरोपी का भाई को अरेस्ट कर लिया गया है।

60 साल का बुजुर्ग फरार है। पुलिस फरार आरोपी की जांच में जुटी है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की आईपीसी विभिन्न धाराओं के तहत बलात्कार और अप्राकृतिक अपराधों, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पास्कों एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News