
Pakistan Army Brutal Crackdown: बीते कई दिनों से पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज ने बलूच नेशनल मूवमेंट और बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन आजाद जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल प्रयोग किया है।
पाकिस्तानी फौज ने बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के एक प्रमुख कार्यकर्ता महरंग बलूच और अन्य को अरेस्ट कर लिया है। आज सवेरे राज्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए क्रूर अभियान में महिलाओं और बच्चों पर भी गोलियां बरसाईं गयी। प्रदर्शन स्थल पर कुछ शव भी पाए गए।
पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी
राज्य सुरक्षा बलों ने बलूच प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस छोड़। सामूहिक गिरफ्तारियों के बाद और भी कठोर कार्रवाई की गई। पाक सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने के लिए सरयाब में तलाशी अभियान शुरू किया। सेना की गोलीबारी में तीन बलूच लोग मारे गए तथा अन्य घायल हो गए। शनिवार सुबह 5:30 बजे सुरक्षा बलों ने प्रदर्शन कर रहे बलूच लोगों पर हमला किया। महरांग बलूच ने कहा कि उनके साथ क्रूरता की गई।
पाकिस्तानी सेना ने बलूच महिलाओं, बच्चों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध हिंसा का प्रयोग किया। सुरक्षा बलों ने जबरन उनके शव बरामद कर लिये। प्रदर्शनकारियों ने उनके शवों पर प्रार्थना करने की योजना बनाई थी। उन्हें भी बख्तरबंद वाहनों में ले जाया गया। बलूचिस्तान में बलूच नेशनल मूवमेंट और बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन आजाद जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। कुछ गायब हो गये. लक्ष्य बनाकर हत्या की गई। आरोप हैं कि भय और धमकी के जरिए संगठनों को चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है।