
नई दिल्ली। हिंदू धर्म एक एेसा धर्म है, जिसमें हर धर्म-कर्म में दिए और दीपक का इस्तेमाल किया जाता है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं की माने तो अगर पूजा में दीपक का उपयोग नहीं किया जाता तो वो पूजा अधूरी मानी जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में इसे जलाने का एक ढंग बताया गया है, जिसे ध्यान में न रखा जाए तो इसके ढेरों नुकसान और भयानक परिणाम भी हो सकते हैं। जैसे नौकरी चली जाना, रुपए का नुकसान होना, किसी काम में मन न लगना आदि परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज हम आपको दीपक जलाने की सही विधि बताते हैं-
आपने अक्सर कुछ लोगों को तेल का दिया जलाते देखा होगा, तो कुछ को घी का। आपको बता दें कि घर में तेल का दीपक जलाना अच्छा माना जाता है, साथ ही गाय के दूध से बने घी का दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
हीं अगर इन बातों को ध्यान में न रखा जाए तो देवी-देवता पूजा से नाराज़ हो जाते हैं। उसके बाद पूजा करने वाले को शुभ की जगह अशुभ फलों की प्राप्ति होने लगती है।
इसके अलावा कपिला गाय के दूध से बने घी से दीपक जलाना सबसे ज्यादा सात्विक माना जाता है। कहते हैं कि इस दीपक से सात्विकता का प्रसार होता है। बता दें कि कपिला गाय वो होती है जो गौशाला में रहती है और शुद्ध भोजन करती है।
माना जाता है कि तेल का दीपक अपने स्थान से केवल एक मीटर की दूरी तक ही सकारात्मकता फैलाता है। लेकिन घी के दीपक की शुद्धता काफ़ी दूर तक जाती है और घी का दीपक जलाने से घर की कलह दूर होती है और सकारात्मकता आती है।
--Advertisement--