img

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। पहाड़ों से लेकर के मैदान तक भारी बारिश ने तबाही मचाई है। पहाड़ों से लेकर के मैदान तक आसमानी आफत। पंचकुला में नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा। सैलाब में बही महिला की कार। क्रेन की मदद से कार को निकालने की कोशिश। खड़क मंगोली के पास माथा टेकने आई थी महिला। महिला को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

हिमाचल के सरला घाट पर बारिश से सड़क का मिटा नामोनिशान, चारों तरफ दिखा पानी। गाड़ियां चलाना भी बहुत मुश्किल है। हिमाचल में भारी बारिश के बाद पहाड़ पंडोह डैम खोल दिए गए हैं। आसपास के इलाके में बाढ़ का खतरा मंडराया। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में जलभराव हुआ।

हरिद्वार में रिहायशी इलाके में समंदर जैसा मंजर, गाड़ियां पानी में डूबी नजर आई। हरिद्वार में घरों की पहली मंजिल तक भरा पानी। बारिश से हालात खराब। पानी भरने से दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ।

उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की वजह से बढ़ी परेशानी। उत्तरकाशी गंगोत्री नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड। सड़क पर मलबा आने से हाईवे बंद है।

--Advertisement--