डेस्क. 2 साल की ‘पीहू’ की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। ऐसे में ‘पीहू’ की एक लोरी तेजी से वायरल हो रही है। ‘पीहू पुकारे’ नाम का ये वीडियो सॉन्ग फिल्म का ही हिस्सा है। साढ़ें तीन मिनिट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नन्हीं सी ‘पीहू’ घर में अकेले अपना दिन बिता रही हैं और बार-बार अपनी मां को जगाने की कोशिश कर रही है जो कि मर चुकी हैं।

ये सॉन्ग बेहद इमोशनल है जो आपके दिलों को छू जाएगा। Pihu की ये पुकार आपका कलेजा चीर देगी। इस गाने को सिंगर कस्तूरी अजय जोगलेकर ने गाया है, जबकि म्यूजिक बप्पी-टुटुल ने दिया है। लिरिक्स खुद विनोद कापड़ी ने लिखे हैं। यहां सुनिए फिल्म का ये इमोशनल गाना…
बता दें कि डायरेक्टर विनोद कापड़ी की ये फिल्म 16 नवंबर को रिलीज हुई है और इसे ऑडियंस बेहद पसंद कर रही है।




