img

उत्तराखंड के जिले हल्द्वानी में एक धोखा धड़ी की घटना उजागर हुई है। दरअसल, यहां एक युवक ने सितारगंज के 3 युवकों पर सरकारी जॉब लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी करने का इल्जाम लगाया।

विरेन्द्र सिंह कंडारी रहने वाले नन्द विहार कॉलोनी निकट सैन्ट मेरी स्कूल, गंगापुर रोड रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर ने कहा कि सन् 2014 उसकी कृष्ण सिंह निवासी ग्राम साधूनगर तहसील सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर से हुई।

कृष्ण ने बताया कि वो पेशे से वकील है और शिक्षा विभाग में उनकी बहुत जान पहचान है। वो पैसा लेकर शासन के माध्यम से सरकारी नौकरी लगवाते हैं। उनकी इन बातों से इम्प्रेस होकर उसने अपनी पत्नी रेखा को सहायक अध्यापक नियुक्त कराने की बात कही। ठग ने अपने कुछ अन्य पहचान वालों से मिलाया। तत्पश्चात, उससे सन् 2019 तक लगभग 8 लाख 53 हजार रुपएले चुके हैं। फिर आरोपियों ने ना तो नौकरी लगाई अब पैसा भी नहीं लौटा रहे हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

--Advertisement--