दो IAS, 10 PCS अधिकारियों का प्रभार बदला

img

देहरादून॥ इलेक्शन से पहले उत्तराखंड सरकार कील कांटे दुरूस्त करने में जुट गई है। इसी कड़ी में शासन ने दो IAS तथा 10 PCS अफसरों का स्थानान्तरण कर अपना मंतव्य स्पष्ट कर दिया है। कुछ अधिकारियों को हल्का किया गया है कुछ को नया प्रभार दिया गया है।

IAS

शुक्रवार को जारी स्थानान्तरण आदेश के अनुसार सचिव IAS हरबंस सिंह चुग से आयुष एवं आयुष शिक्षा का कार्यभार हटाया गया है। प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार यादव को प्रभारी सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा बनाया गया है। PCS अधिकारी प्रत्यूष सिंह को सचिव जनपद स्तरीय विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर तथा PCS अधिकारी तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

इसी क्रम में PCS अधिकारी ऋचा सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, PCSराहुल शाह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग, PCS योगेश सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया है। PCSरविंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर चमोली, PCSनंदन सिंह नगन्याल को उपनिदेशक उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल तथा PCSजितेंद्र कुमार को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।

Related News