
लखनऊ, 20 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm Yogi Adityanath) ने बागपत और अयोध्या जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संत्पक्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
अयोध्या पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राज्यमार्ग-28 मार्ग पर रविवार की सुबह उल्टी दिशा से आ रही टेम्पो और ट्रक की भिड़न्त हो गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है और नौ लोग घायल हो हुए हैं। दो लोग उपचार के बाद डिस्चार्ज किये गए। जांच में पता चला है कि सभी लोग सरयू के ढेमवा घाट पर मछली पकड़ने के लिए जा रहे थे। मृतक और घायल पूराकलंदर के भदरसा गांव में रहने वाले हैं। इसी तरह बागपत में भी सड़क दुर्घटना हुई है।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या और बागपत में हुए मार्ग दुर्घटना स्थल पर फौरन अधिकारियों को पहुंचकर हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं।
--Advertisement--