अंतरराष्ट्रीय सोटोकॉन कराटे में उत्तराखंड के बच्चों ने परचम लहराया

img

उत्तराखंड॥ दूसरे अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल कराटे चैंपियनशिप 2021 में उत्तराखंड (Uttarakhand) के बच्चों ने परचम लहराया है। इसका आयोजन सोटोकॉन कराटे अंतरराष्ट्रीय यूरोपियन फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया। इस चैंपियनशिप (championship) में जॉनी ऑकलर फिलीपिन से, सेंसई पर्ल गैडिंग साउथ अफ्रीका, सेंसई रेविकन्नीपन्न मलेशिया, सेंसई रवि शाही नेपाल से और सेंसई सुनील सरीन भारत से निर्णायकों में थे।

Uttarakhand children

इस चैंपियनशिप (championship) में 9 वर्ष की परिधि नेगी और 9 वर्ष के अंशुल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। एनजीओ संचालक नीतू गुप्ता ने 24 वर्षीय वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आशुतोष नेगी, सौरभ रावत, शारदा विश्नोई, विशाल अभिमन्यु ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर भारत एवं देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

प्रशिक्षक प्रमुख नवीन हिक्की ने इन बच्चों को श्रम साध्य प्रशिक्षण दिया। नवीन हिक्की इसके साथ ही साथ मुएथाई जैसी कला के विशिष्ट प्रशिक्षक हैं, जिसे अंग्रेजी में वन मैन आर्मी कहते हैं। इसके साथ ही साथ नियुद्ध जैसी विशिष्ट कलाओं का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम में प्रशिक्षकों के साथ अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित थे, जिनमें मोहित नेगी प्रमुख हैं। विजेताओं को यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन नवीन हिक्की ने किया।

 

Related News