चीन लगातार इस देश को दिखा रहा है अपनी ताकत की धौंस, दूसरे दिन भी भेज दिए कई लड़ाकू विमान

img

दुनिया में अपने आपको सुपर पावर दिखाने के लिए चीन अब कुछ भी करने को तैयार है. आपको बता दें कि सुपर पावर बनने की चाह रखने वाले चीन ने एक बार फिर से ताइवान की ओर लड़ाकू विमान भेज अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। चीन ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

china-taiwan fighter plane

आपको बता दें कि यह चीन का दो दिन में दूसरा बड़ा शक्ति प्रदर्शन है। इससे पहले भी चीन अपने लड़ाकू विमान भेज ताइवान को डराने की कोशिशें करता रहा है। वहीँ बता दें कि ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में सुबह और रात में दो बार में 39 विमानों ने प्रवेश किया। चीन ने इसी प्रकार शुक्रवार को भी स्व शासित द्वीप के दक्षिणी इलाके में 38 विमान भेजे थे। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

ज्ञात हो कि गृह युद्ध के बाद 1949 में हुए विभाजन के बाद ‘कम्युनिस्ट’ समर्थकों ने चीन पर कब्जा कर लिया था और उसके प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनलिस्ट’ समर्थकों ने ताइवान में सरकार बनाई थी।दरअसल, चीन ने शुक्रवार को अपने राष्ट्रीय दिवस पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए स्व-शासित ताइवान की ओर 38 लड़ाकू विमान भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने शुक्रवार को पहले 25 विमानों और फिर रात को 13 लड़ाकू विमानों को भेजा।

Related News