मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, बाढ़ की वजह से हुई हानि की पाई-पाई की करेंगे भरपाई

img

नई दिल्ली॥ मध्य प्रदेश राज्य के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। एक दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ ग्रसित इलाके का विमान से दौरा किया था। तो वहीं सीएम शिवराज ने हेलीकाप्टर की बजाय नाव से इलाकों का दौरा किया। वह एनडीआरएफ की टीम के साथ होशंगाबाद क्षेत्र में पहुंचे।

shivraj

एमपी मुख्यमंत्री बाढ़ जैसी आफत के बीच सक्रिय दिख रहे हैं। आज वह नाव से जिला होशंगाबाद के कई इलाकों में पहुंचे, जो बाढ़ से प्रभावित हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानियां सुनीं। और राहत सामग्री भी वितरित की। सीएम ने लोगों से कहा कि परेशानी के बीच उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के छह जिलों का हेलीकाप्टर से दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि हम लोगों के साथ हैं। ऐसी परेशानी से लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि राहत की बात ये है कि कई स्थानों पर करीब दो फीट तक पानी कम हुआ है। अगर और बारिश न हो तो बहुत राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि, बाढ़ का शिकार हुए किसी भी इंसान को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मैं आप सभी से ये ही कहने आया हूं कि, मैं और पूरी सरकार आपके साथ है।

 

Related News